
खीरी टाउन : कस्बे से महमदपुर रसूलपुर और लखीमपुर पब्लिक एजुकेशन स्कूल को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में आने वाले लकड़ी से भरे भारी वाहन से कस्बे व गांव जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है बस्ती के अंदर से लकड़ी भरे वाहन निकलने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिसको प्लाईवुड फैक्ट्री नजरअंदाज किए हुए ट्रांसपोर्ट करने में लगी है
इस टूटी सड़क से हो सकता है किसी न किसी वक्त बड़ा हादसा शायद हादसे के इंतजार में है जिम्मेदार अधिकारी टुटी सड़क लोडिंग वाहन निकलना सोने पर सुहागा है जिससे रोड और क्षतिग्रस्त होती जा रही है लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान ना जाना योगी के गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की खेललिया उड़ा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण इससे बढ़िया कहां मिलेगा