diwali horizontal

फैक्ट्री का बॉयलर फटा, आधा किलो मीटर दूर मकान पर गिरा , मलवे में दब गए 10 बच्चे

0 241

हापुड़ : जिले के बडौदा सिहानी गांव में रविवार की सुबह एक मावा फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। जो करीब आधा किलोमीटर दूर एक मकान पर जा गिरा। मकान ढहने से 10 बच्चे दब गए जिनको आनन-फानन में हापुड़ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गांव में पिछले 2 साल से मावा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। रविवार की सुबह भी क्षेत्र से दूध आना शुरू हुआ और फैक्ट्री में काम चल गया। सुबह करीब 7 बजे अचानक फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। बॉयलर की चपेट में आकर फैक्ट्री में चार कर्मी बुरी तरह घायल हो गए। जबकि आसमान में उड़ा बॉयलर का हिस्सा करीब आधा किलोमीटर दूर एक मकान पर जा गिरा। जिससे मकान गिर गया। बताया गया है कि वहां पर 10 बच्चे और 4 परिवार के सदस्य थे।

मकान गिरने से 10 बच्चों समेत 14 सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एकत्र होकर मलबे से घायलों को निकाला और आनन-फानन में हापुड़ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एसपी सर्वेश मिश्रा मय पुलिस फोर्स के गांव में पहुंच गए। इस संबंध में एसडीम धौलाना का कहना है कि फैक्ट्री वैध है या अवैध उनकी जानकारी में नहीं है। लेकिन अभी घायल हुए लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.