diwali horizontal

अच्छी शिक्षा ही व्यक्तित्व का निर्माण करती है : राजेश्वर सिंह

0 146

 

 

निघासन खीरी : “किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के निर्माण में उसे अच्छी शिक्षा प्राप्त करना आवश्यक है क्योंकि अच्छी शिक्षा ही उसके रहन सहन व भविष्य निर्माण में सहायक होती है”, यह विचार आज प्राथमिक विद्यालय बुद्धापूरवा विकासखण्ड निघासन खीरी के प्रांगण में आयोजित ड्रेस वितरण कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश के सह संयोजक राज राजेश्वर सिंह ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि बच्चों को सरकार ने ड्रेस, पुस्तकें, अनाज आदि हर छात्र तक पहुँचाने का कार्य किया है ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो व इस कोरोना महामारी के संकट काल में भी वे इन सुविधाओं से वंचित न हों व अपनी शिक्षा में ध्यान दे सकें

 

कार्यक्रम में उपस्थित निघासन के खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले व उनका लर्निंग लेवल कैसे ऊँचा हो तथा इसके लिए ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही है व उनकी शैक्षिक प्रगति की डाटा फीडिंग की जा रही है। सभी 254 विद्यालयो में पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है तथा ड्रेस का वितरण हो रहा है। अभी ब्लॉक संसाधन केंद्र निघासन पर 17 अगस्त को संपन्न हुए ऑनलाइन प्रशिक्षण में 856 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.