diwali horizontal

कपरहा गांव मे अराजकतत्तों ने अम्बेडकर व बुद्ध प्रतिमा को बाँके से मारकर कर किया तोडने का प्रयास।

0 159

घटना स्थल पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद।

 

गोला खीरी :  थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम कपरहा मे कुछ अराजक तत्वों ने बुद्ध की प्रतिमा को रात के अंधेरे में हाॅथ की उंगली तोड़कर व वहां पार्क की निगरानी कर रही महिला इन्द्राण देवी को मारा पीटा। वही महिला का दावा है कि उसने बाबा साहब की व बुद्ध की प्रतिमा को तोडने बाले लोगो को पहचान लिया है

 

वही जब इस घटना की जानकारी हैदराबाद पुलिस को व ग्राम प्रधान नीरज शुक्ल को लगी तभी प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद सुनीत कुमार व नायब तहसीलदार अमित पांडे तत्कालीन प्रभाव से आनन फानन मे मौके पर दल बल के साथ घटना पर पहुंच गये। तभी हालात को नियंत्रित कर पुलिस प्रशासन के द्वारा एक मिस्त्री को बुलवाकर बुद्ध व अंबेडकर प्रतिमा को मरम्मत कराए जाने को कहा, पर ग्रामीणों ने मना कर दिया। वही ग्रामीणो ने दो लोगो के नाम पुलिस को बताये जाने पर मौके पर ही पकड कर जेल भेजने की बात पर अमादा हो गये, जिसके चलते स्थानीय ग्रामीण दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने व गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि दबंगों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मरम्मत नहीं करवाने देंगे, तभी ग्राम प्रधान नीरज शुक्ल के आश्वासन पर व नायब तहसीलदार अमित पांडे के कहने पर की अति शीघ्र ही इस घटना मे संलिप्त लोगो के पकडे जाने के आश्वासन पर ग्रामीण मान गये और और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बनबाने को राजी हो गये और पुलिस की अभिरक्षा मे मूर्ति का पुन: निर्माण कराया गया । उधर पीड़ित महिला की डाक्टरी परिक्षण के लिये पुलिस ने गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेफर किया गया। वही इस घटना की जानकारी होने पर गांव मे क्षेत्रिय बसपा नेताओ का घटना स्थल पर आना जारी रहा

 

प्रभारी निरीक्षक सुनीत कुमार ने बताया है कि घटना की तहरीर मिलीं है ,डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद संबधित धाराओं मे मुकदमा लिख कर दोषियों को जेल भेजा जायें गा। फिलहाल कपरहा गांव मे भारी तनाव को देखते हुये घटना स्थल पर पुलिस का पहरा कडा कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.