
नेशनल हाईवे 730 केप पुथपात अस्थाई बैरिकेडिंग लगाकर हीरो बाइक शोरूम के प्रबंधकों ने किया
अतिक्रमण, उधर से गुजरने वाले राहगीरों को दुर्घटना का भय, प्रशासन बना मूकदर्शक।
गोला गोकर्णनाथ खीरी : लखीमपुर गोला730 नेशनल हाईवे मार्ग के दोनों ओर लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर एक और धावा तो दूसरी ओर हीरो बाइक का शोरूम का विशाल भवन खड़ा है उसके आगे शोरूम के प्रबंधकों ने अवैध रूप से लगभग 20 फुट तक स्थाई बैरिकेडिंग लगाकर अतिक्रमण करने अलावा कई वृक्षों को लगाकर बाउंड्री वॉल का निर्माण कर रखा है। वहीं पर कुछ कदमों की दूरी पर बाईपास पर जाने के लिए नेशनल हाईवे का खतरनाक मोड़ होने के कारण राहगीरो को निकलने में खांसी असुविधा का सामना ही नहीं करना पड़ता है बल्कि आए दिन लोग चोटिल होते रहते हैं
इस संबंध में समय-समय पर विभिन्न समाचार पत्रों के द्वारा खबर का प्रकाशन कर अधिकारियों को अवगत कराए जाने के उपरांत भी भयावत स्थिति बनी हुई है किंतु प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं जबकि आए दिन उच्च अधिकारियों का काफिला वहां से गुजरने अलावा उप जिला अधिकारी का रहता गोला आना और शाम को वापस जाना बना रहता है फिर भी अधिकारी अनजान बनने का रोल अदा करते देखे जा रहे हैं
प्रशासन द्वारा हाइवे से अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर कई बार मुहिम भी चलाई गई, जो हमेशा गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों तक ही सीमित होकर रह गई। नेशनल हाईवे एनएच 730 के मार्ग पर अतिक्रमण के चलते राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है यही नहीं बल्कि नारायण हीरो बाइक शोरूम से कुछ कदमों की दूरी पर सड़क के पुत्री और होंडा बाइक शोरूम के प्रबंधकों द्वारा भी शोरूम के आगे देखा देखी मैं अस्थाई रूप से बैरिकेडिंग लगाकर अवैध अतिक्रमण कर रखा है जिस कारण उधर से निकलने वाले वाहनों को मोड़ने में दिक्कत ही नहीं हो रही है बल्कि राहगीरों को निकलने में काफी असुविधा के अलावा आए दिन चोटिल होते देखे जा रहे हैं। शिकायतें होने पर उप जिलाधिकारी के द्वारा अतिक्रमण किए गए अस्थान के अंदर हीरो होंडा की खड़ी बाइकों को दिवाकर इतिश्री कर ली है जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।