
बाराबंकी : जनपद में बालश्रम रोकने हेतु चलाए गए नो चाइल्ड लेबर अभियान में 10 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर उनके संरक्षकों के सुपुर्द किया गया। जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आरएस गौतम के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू शमानाज सिद्दीकी मय टीम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी यशवीर सिंह, मनोज राजपूत एवं चाइल्ड लाइन 1098 समन्वयक जियालाल कनौजिया, सदस्य मनीष सिंह, जीनत बेबी नें थाना कुर्सी क्षेत्रान्तर्गत होटल, ढ़ाबा, दुकानों, ईंट भट्ठों आदि पर श्रमिक बच्चों की तलाश कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही लईक इलेक्ट्रिक वक्र्स इटौंजा तिराहा, कस्बा कुर्सी, सोनू फैबरी कैटर्स, शुभम ऑटो रिपेयरिंग, सलमानी टेªडर्स से कुल 10 बालकों को रेस्क्यू कर संरक्षकों को सौपा गया।