
दर्जनों ग्रामीणों ने थाने में जाकर थाना प्रभारी को दिया लिखित प्रार्थना पत्र
बाराबंकी : विकास खण्ड सिद्धौर की ग्राम पंचायत बिबियापुर घाट के जाफर पुर गांव के करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कोठी थाने में शिकायत कर ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच के नाम पर 20000 मांगने का आरोप लगाया है प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब 2 बजे जाफर पुर गांव के रामसागर राहुल आकाश वासुदेव मनीष दुर्गेश समेत अन्य लोग कोठी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। शिकायती पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि ग्राम विकास अधिकारी रामकिशोर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास की जांच करने के लिए आए थे और वह घर के अंदर जा जाकर आवास की जांच कर रहे थे
इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास का लाभ जिन लोगों को मिलना था उनसे 20-20 हजार रुपए की मांग कर रहे थे और जो ना देने की बात कहे रहा था उसका आवास काट कर दूसरे को देने की बात कहते थे इसी की शिकायत दर्जनों ग्रामीणों ने थाने में करके न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि इसके ऊपर सख्त सख्त कार्यवाही किया जाए। तो वही ग्राम विकास अधिकारी का कहना है कि जो भी आरोप लग रहे हैं पूरी तरीके से निराधार है।