diwali horizontal

मोदी के जन्मदिन पर होगा सेवा सप्ताह कार्यक्रम

0 152

 

बाराबंकी :  भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया है। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा 14 सितंबर को प्रदेश के सभी 75 प्रशासनिक जिलों में रक्तदान प्लाज्मा दान का कार्यक्रम आयोजित करेगा जिला अध्यक्ष भाजयुमो रोहित सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी के आदेश पर सोशल डिस्टेंसिंग मास्क का पूर्णतया पालन करते हुए 14 सितंबर को जिला अस्पताल बाराबंकी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में लगभग 200 लोगों का रक्तदान प्लाज्मा दान करने का निर्णय लियागया है

 

 

कोरोना महामारी बीमारी को देखते हुए दान किया गया खून किसी के काम आ सके किसी की जान बचाई जा सके इसके लिए भाजयुमो के कार्यकर्ता अपना रक्तदान कर रहे हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से संदीप गुप्ता, अभिनव शुक्ला, मोहित अवस्थी, अमित मिश्रा, शिवम सिंह राठौर, प्रमोद गोस्वामी, अनुज वर्मा, आदित्य सिंह, यतीश तिवारी सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.