diwali horizontal

कंगना विवाद पर उद्धव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी खामोशी को मजबूरी न समझें

0 192

 

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवादों को लेकर अब राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कंगना रनौत के खिलाफ एक्शन से घिरी महाराष्ट्र सरकार के पक्ष में अब खुद सीएम उद्धव ठाकरे सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को देश के सामने अपनी बात रखी है।

 

उन्होंने इस दौरान कहा है कि वह कई मुद्दों पर बात करना चाहते हैं लेकिन आज केवल करोना वायरस के मुद्दे पर ही बात करें। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना को लेकर मुंबई को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने चेतावनी भी दी है, उन्होंने कहा है, ‘मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी न समझें।’ सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में कई मुसीबतें सामने आई हैं। महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

 

उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन के दौरान कहा है, ‘मैं राजनीतिक साइक्लोन का सामना करता रहूंगा। कोरोना को लेकर महाराष्ट्र को दुनिया के सामने बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पूरी दुनिया को लग रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर आई है। गांवों तक कोरोना पहुंच रहा है। महाराष्ट्र की स्थिति पूरी तरह खराब नहीं है। राज्य को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।’ इसके अलावा सीएम उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि वह कई मुद्दों पर बात करना चाहते हैं लेकिन फिलहाल अभी कोरोना का ही मुद्दा उठा रहे हैं।

15 सितंबर से शुरू होगी मुहिम

 

सीएम उद्धव ठाकरे ने बताया है कि 15 सितंबर से महाराष्ट्र में एक मुहिम की शुरुआत होने जा रही है। इस मुहिम के तहत जो भी अपने महाराष्ट्र से प्यार करता है, वैसे सारे लोग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएं। महाराष्ट्र हमारा परिवार है, इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए इस मुहिम को ‘मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ नाम दिया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.