diwali horizontal

राजधानी में कोरोना का कहर बरकरार : संक्रमितों की संख्या फिर 1100 सौ के पार

0 249

राजधानी :  में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है शुक्रवार को 1181 रिकॉर्ड मरीज मिलने के बाद शनिवार को भी नए संक्रमितों की संख्या 1117 मिली है, वहीं 10 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई उधर, 837 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया

शनिवार को स्वामी रामभद्राचार्य व मंत्री सतीश महाना को डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वामी रामभद्राचार्य 22 अगस्त को एसजीपीजीआइ में भर्ती हुए थे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था

करीब 20 दिनों बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी एसजीपीजीआई में छह सितंबर को भर्ती हुए थे वहीं निराला नगर निवासी 77 वर्षीय कोरोना मरीज की शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे केजीएमयू में मौत हो गई। उन्हें आठ सितंबर को भर्ती कराया गया था। इसके अलावा नौ और लोगों की विभिन्न अस्पतालों में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्विलांस एवं कॉन्टैक्ट ट्रे¨सग के आधार पर 6651 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए

आशियाना में 37, इंदिरानगर में 52, आलमबाग में 39, ठाकुरगंज में 27, तालकटोरा में 32, हसनगंज में 25, गोमतीनगर में 65, हजरतगंज में 35, मडि़यांव में 29, रायबरेली रोड के 54, अलीगंज में 32, जानकीपुरम में 42,

महानगर में 38, कैंट में 33, चौक में 48, चिनहट में 35, पारा में 23, नाका में 16, विकासनगर में 19, गुडंबा में 11, बाजारखाला में 17,

मोहनलालगंज में 12, सरोजनीनगर में 15, गोसाईगंज में 10, सुशांत गोल्फ सिटी में 11, गोमती नगर विस्तार में 18, फैजाबाद रोड के 20 लोग संक्रमित मिले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.