diwali horizontal

मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

0 224
बहराइच :  13 सितम्बर। जनपद में रू. 10.00 करोड़ से अधिक लागत की सड़क निर्माण परियोजनाओं अन्तर्गत राज्य योजना अन्तर्गत रू. 11.2473 करोड़ की लागत से रमपुरवा-शिवपुर- इमामगंज-नानपारा अन्तर जिला मार्ग के चैनेज 33.750 से चैनेज 38.000 तक चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शनिवार की देर शाम जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया
रमपुरवा के निकट निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पुलिया तथा मार्ग की गुणवत्ता को देखा तथा मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था लो.नि.वि. प्रान्तीय खण्ड के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कार्यदायी संस्था की ओर से बताया गया कि निर्धारित तिथि 31 मार्च 2021 तक कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा
सम्पर्क मार्ग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क को बीच से खुदवाकर गुणवत्ता तथा साईड से खुदवाकर थिकनेस का जायज़ा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य समय से पूर्ण कराया जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी, अधि.अभि. लो.नि.वि. खण्ड-1 ए.के. वर्मा, उ.प्र. रा.नि.नि. के अपर परियोजना प्रबन्धक पंकज चोपड़ा, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दुर्गेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.