diwali horizontal

NEET 2020: कोरोना काल में भी नीट परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही बेहतर

0 200

लखनऊ में 87.7 छात्रों ने दिए एक्जाम

लखनऊ : देशभर में रविवार को नीट 2020 (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) का आयोजन हुआ। कोरोना काल के बीच लखनऊ समेत देश के चिकित्सा संस्थान में प्रवेश के लिए रविवार को नीट 2020 परीक्षा आयोजित की गई। इसमें परीक्षार्थियों की उपस्थिति काफी बेहतर दिखी। लखनऊ में 87.7 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। करीब 31,584 परीक्षार्थी शामिल हुए

परीक्षा के लिए राजधानी में 70 केन्द्र बनाए गए थे। यहां करीब 36 हजार का शामिल होना प्रस्तावित था। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शनिवार देर रात से ही परीक्षा केन्द्रों पर बैरीकेटिंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई। सुबह 11 बजे से केन्द्रों में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया गया। शहर समन्वयक अवनी कमल ने बताया कि दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.