diwali horizontal

महोबा में व्यापारी की हत्या पर बोलीं प्रियंका गांधी- जंगलराज का भयावह रूप है ये

0 248

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार योगी सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रियंका गांधी ने महोबा के एसपी मणिलाल पाटीदार पर वसूली का आरोप लगाने वाले व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या को लेकर योगी सरकार को घेरा है। सोमवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा करते हुए इसे जंगलराज का भयावह रूप बताया है

 

 

 

 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, महोबा के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या पूरी यूपी सरकार की कार्यशैली पर सवाल है। बीजेपी सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है, और अब इस सरकार के अफसर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुपारी दिलवा रहे हैं। जंगलराज का भयावह रूप है

 

 

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, महोबा के ‘इंद्रकांत त्रिपाठी सरकारी हत्याकांड’ में दिखावटी सस्पेंशन की लीपापोती न करके सरकार गिरफ़्तारी करे। आरोपित पुलिस कप्तान व डीएम के ख़िलाफ़ इतनी ढिलाई क्यों? पुलिस किस अधिकार से जन प्रतिनिधियों को जनता से मिलने व उनके मुद्दे उठाने से रोक रही है

महोबा के ‘इंद्रकांत त्रिपाठी सरकारी हत्याकांड’ में दिखावटी सस्पेंशन की लीपापोती न करके सरकार गिरफ़्तारी करे। आरोपित पुलिस कप्तान व डीएम के ख़िलाफ़ इतनी ढिलाई क्यों? पुलिस किस अधिकार से जन प्रतिनिधियों को जनता से मिलने व उनके मुद्दे उठाने से रोक रही है

दरअसल महोबा के क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने वीडियो वायरल कर पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में पाटीदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 120बी के तहत केस दर्ज है। इसके बाद इंद्रकांत को गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान इंद्रकांत की मौत हो गई। इंद्रकांत का शव सोमवार को परिजनों को सौंपा गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी शव यात्रा निकली। उधर परिजनों में आक्रोश देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.