
बाराबंकी : तीन सवारी बैठाकर तेज़ रफ़्तार से चला रहे बाइक सवार सड़क हादसे मे गम्भीर रूप से घायल हो गये । एक की हालत ख़राब होने के चलते लखनाऊ ट्रामा सेंटर रेफ़र कर दिया है वही दो घायलों को ज़िला अस्पताल मे इलाज चल रहा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लोनीकटरा के ग्राम जनौली के रहने वाले सुरेश (24) पुत्र बिनकु साहनी गाँव के ही रहने वाले राजेश (22) सुरेन्द्र और नारायण (16) को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर गाँव में तेज़ रफ़्तार से चला रहा था तभी सड़क किनारे पड़ी मौरग पर चढ़ गई जिसके चलते बाईक फिसल गई और तीनो गम्भीर रूप से घायल हो गये
परिजनो को सूचना मिलते ही घायलों को पास के सीएससी मे इलाज के लिये भर्ती कराया जहाँ पर सुरेश व राजेश की हालत बिगड़ने लगी तो डाक्टरों ने दोनो घायलों को ज़िला अस्पताल रेफ़र कर दिया । ज़िला अस्पताल में तैनात डाक्टरों ने सुरेश को लखनाऊ ट्रामा रेफ़र कर दिया । समाचार लिखे जाने तक दोनो की हालत गम्भीर बनी हुई है ।