diwali horizontal

दबे-कुचलों की आवाज बनकर उन्हें हक दिलाएगी कांग्रेस : प्रदीप सिंघल

0 235

अमेठी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने मुसाफिरखाना तहसील स्थिति बार एशोसिएशन सभागार में अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोम प्रकाश मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगतराम पाल, सचिव रमाकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष पवन कुमार तिवारी सहित पूरी कमेटी का अभिनंदन किया। सभागार में बोलते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व राहुल जी की ही तरह अमेठी कांग्रेस आपके हर सम्भव सहयोग व सेवा के लिये तत्पर रहेगी


वहीं प्रदेश कमेटी के आवाह्न पर जिले भर में चल रहे संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को ब्लॉक के पेट्रोल टंकी स्थिति कांग्रेस कार्यालय पर संगठन पुनर्गठन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष न्याय पंचायत ग्राम सभा व बूथ स्तर तक कमेटी के गठन होने की बात कही गयी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ है। कांग्रेस बूथ स्तर पर पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत आधार देगी ताकि चुनाव के साथ-साथ आमजन की सेवा का लक्ष्य पूर्ण हो सके। कांग्रेस दबे कुचले शोषितो की आवाज उठा कर उन्हें उनका हक दिलाएगी। जिला प्रभारी फरहान वारसी ने कहा कि संपर्क संघर्ष और संवाद से संगठन मजबूत होता है। इस पर कांग्रेस पार्टी पूर्ण रुप से कार्य कर रही है। अध्यक्षता हनुमन्त सिंह ने की।कार्यक्रम राजू ओझा की देख रेख में सम्पन्न हुआ

इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, अरविन्द चतुर्वेदी, राजीव सिंह, राम बरन कश्यप, संजय गुप्ता, हुसैन हैदर, कुलवंत सिंह, जय बहादुर यादव, हनुमन्त विश्वकर्मा, पवन तिवारी, रेहान, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.