diwali horizontal

बूट पॉलिश कर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस

0 190

अमेठी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को युवाओं ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था। जिनका समर्थन करते हुए विपक्षी पार्टियों ने भी इसमें युवाओं का साथ देते हुए बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में परतोष तिराहे पर दुकान लगाकर बूट पॉलिश कर बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर युवाओं ने सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की बेरोजगार युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आयी है लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है।

 

 

नौजवानो के हाथों में काम के बजाय झुनझुना पकड़ा दिया है। प्रदेश का बेरोजगार इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लें चुका है। उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं जिससे हर वर्ग दहशत में जीवन जीने को विवश हो गया है। सरकार द्वारा सेवा नियमावली में संशोधन कर युवाओं को पांच साल तक संविदा पर नियुक्त करने के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन रोजगार विरोधी हो चुकी है। समूह ख व ग के नौकरियों में बड़े पैमाने पर सरकार की नीतियों से बेरोजगार युवाओं का शोषण करने की साज़िश रची जा रही है

सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि देश व प्रदेश के युवाओं के साथ ही सभी वर्गो की उम्मीद की एक मात्र किरण अखिलेश यादव ही है। आने 2022 में सपा सरकार बनते ही सविंदा का नियम पहली कैबिनेट में बदलकर लोगों को चौतरफा रोजगार देने का काम करेंगे। जिससे हर वर्ग के लोगों के चेहरे पर मुस्कान आयेगी, तरक्की और खुशहाली का नया रास्ता तय होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.