diwali horizontal

योगी सरकार का बड़ा फैसला, तीन महीने में पूरी होंगी भर्तियां, छह महीने में मिलेंगे अप्वाइंटमेंट लेटर

0 257

यूपी : के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने सभी आयोगों और भर्ती बोर्डों से खाली पदों का ब्योरा मांगा है। सीएम योगी ने कहा कि अगले तीन महीने में सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके साथ ही छह महीने में नियुक्ति पत्र भी बांट दें

 

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम योगी ने लोकभवन में अफसरों की बैठक ली। इस दौरान सीएम योगी ने सभी विभागों से तत्काल ख़ाली पदों का ब्योरा मांगा। उन्होंने कहा कि अब तक हुई 3 लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीक़े से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें और छह महीने में नियुक्ति पत्र बंट जाए

 

अवनीश अवस्थी ने बताया कि सीएम योगी जल्द ही सभी आयोगों और भर्ती बोर्डों के प्रमुखों से भी बैठक करेंगे और हकीकत जानेंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी भर्तियों को लेकर सीएम योगी गंभीर, कहा – जिस प्रकार यूपी लोकसेवा आयोग एवं अन्य सरकारी भर्तियां हुई हैं उसी पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से तेजी से आगे सभी भर्तियां कराई जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.