diwali horizontal

लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र नेता अमन बाजपेई की लखीमपुर में गोली मारकर हत्या

0 276

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गोला कस्बे में गुरुवार देर रात लखनऊ विश्वविद्यालय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता की उत्तर प्रदेश में गोली मारकर हत्या कर दी। अमन बाजपेई (25) पुत्र विजय बाजपेई इन दिनों अपने घर गोला कस्बे में थे। वह लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता थे, और छुट्टियों पर अपने घर गोला गए हुए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद अमन को गोली मारी गई है

अमन का घर गोला के लक्ष्मी नगर कॉलोनी इलाके में है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात उनके परिवार का झगड़ा हो गया। यह झगड़ा उनके रिश्तेदारों से ही हुआ था। झगड़े के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि उनके रिश्तेदारों ने सामने से ताबड़तोड़ गोलियां चली दीं

अमन के सीने और पेट में कई गोलियां लगीं।

गोलियां बरसाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घरवाले अमन को नजदीकी सामुदायिक केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अमन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है

बताा दें, अमन खुद भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर संयोजक रह चुके थे। अभी अमन लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी कर रहा था। इसके अलावा एबीवीपी के लिए काम करते थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.