diwali horizontal

6 बदमाशों ने मेडिकल व्यापारी को घेरकर बरसाई ताबड़तोड़ 10 गोलियां, मौत

0 243

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार रात को 6 बदमाशों ने घेरकर मेडिकल स्टोर व्यापारी पर ताबड़तोड़ 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी। लोगों में दशहत पसर जाए इसके लिए बदमाशों ने हवा में भी कई राउंड फायर किए। बदमाश हवाई फायरिंग के दौरान ही वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी
है।

पीठ और सीने पर मारी गोली

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना के बीच बाजार में अनुज कर्णवाल उर्फ बबला (42 वर्ष) मेडिकल स्टोर चलाता था। बराबर में ही उसका घर है। गुरुवार रात को अनुज मेडिकल स्टोर बंद कर घर जा रहा था। बदमाशों ने पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अनुज को पीठ और सीने में कई गोली लगी। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

वारदात का आंखों देखा हाल

मृतक की भाभी ममता ने बताया कि देवरानी अंजिता, पुत्री नंदनी व गरिमा खाना खा रहे थे कि अनुज के घर में प्रवेश करते ही बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। गोलियां चलने की आवाज पर जैसे ही वह बाहर निकलीं, किसी प्रकार वह बदमाशों की गोलियों से बच पाईं। बदमाश दो से अधिक थे। देर रात को एसपी देहात नेपाल सिंह ने मौका मुआयना किया। वहीं थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हत्यारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रामीणों ने चार बदमाशों का होना बताया है। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.