
पीएम के जन्मदिन पर सपा ने मनाया बेरोजगारी दिवस
पलिया कला खीरी : गुरुवार को भाजपा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बना रही है, वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के पलिया विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने अपने आवास पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बेरोजगारी दिवस मनाया। जिसमें तमाम कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी को लेकर लिखे स्लोगनों की पटि्टयों का प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने कहा कि भाजपा है तो कुछ भी मुमकिन है। अफवाह और बहकावे की राजनीति में उसकी गजब की मास्टरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार है नहीं, किसान, नौजवान आत्महत्या कर रहे है। कानून व्यवस्था बर्बाद है। करीब छह माह से कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी के चलते सभी गतिविधियां बंद है। पांच महीने में तीन गुना मनरेगा मजदूर घट गए है
सपा नेता जावेद अख्तर का कहना था कि इन दिनों जहां बेरोजगारी को लेकर युवाओं में मातम है। वहीं समाजवादी पार्टी ने पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयी थी
रोजगार संकट और निजीकरण समेत कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से रोजगार देने की मांग की
ज्ञात हो कि सपा मुखिया अखिलेश यादव रोजगार, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर सपाई आज नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगारी दिवस मनाने सड़कों पर उतरे हैं और ‘जुमलेबाजी बंद करो’, ‘युवाओं को रोजगार दो’ के बैनर लिए हुए कार्यकर्ता दिख रहे थे
इस मौके पर राजा खान पूर्व जिला सचिव,
सरजीत सिंह विधानसभा सचिव, मोहम्मद कलीम विधानसभा सचिव, प्रदीप पाल कार्यकारिणी सदस्य, घनश्याम दिवाकर, रामनिवास दिवाकर, मनोज कुमार विश्वकर्मा, आरिफ अली विधानसभा सचिव, मोहम्मद कलीम राजा खान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद कलीम, राम बहादुर यादव, अंजर खान, मोहम्मद शरीफ, प्रदीप सिंह, संजय सिंह, तनवीर एवं तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे