diwali horizontal

नगर पंचायत सिरसी के अध्यक्ष कौसर अब्बास से मुंबई में फुटबॉल प्लेयर फैजी अब्बास ने की मुलाकात ।

0 80

संभल : नगर पंचायत सिरसी के अध्यक्ष कौसर अब्बास से मुंबई में फुटबॉल प्लेयर फैजी अब्बास ने उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कौसर अब्बास इलाज कराने मुंबई में हैं। फैजी अब्बास सीनियर नेशनल संतोष ट्रॉफी में कप्तानी कर चुके हैं

फैजी अब्बास ने अपने साथियों के साथ जाकर मुलाकात की और तबीयत का हाल-चाल लिया इस मौके पर नगर पंचायत सिरसी के अध्यक्ष कौसर अब्बास ने कहा कि एक स्टेडियम सिरसी में भी होना चाहिए और उसके लिए वह जगह देख रहे हैं

और इसके लिए जल्दी ही प्रस्ताव लाया जाएगा और स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।इसके अलावा उन्होंने कहा कि कि उनकी कोशिश है कि उस स्टेडियम में ऑल इंडिया लेवल या राज्य स्तरीय का टूर्नामेंट हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.