diwali horizontal

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी-जिलाधिकारी

0 222

सीतापुर  : जिलाधिकारी  विशाल भारद्वाज ने सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान आई. जी. आर. एस. पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तत्परता के साथ किया जाय। एक से अधिक डिफॉल्ट शिकायत वाले विभागाध्यक्षो का स्पष्टीकरण भी तलब किया। उन्होंने निर्देश दिये कि सम्बन्धित नोडल अधिकारी अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों के निस्तारण की स्थिति की नियमित समीक्षा करें

जनता से बेहतर संवाद रखे एसडीएम- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी  विशाल भारद्वाज ने सोमवार की देर शाम सभी उपजिलाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर निर्देश दिये कि सभी उपजिलाधिकारी क्षेत्र की जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें। उन्होंने प्रत्येक सप्ताह गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किए जाने के भी निर्देश दिये। अवैध शराब एवं अवैध खनन पर भी प्रभावी नियंत्रण किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालों को चिन्हित करते हुए कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। गोआश्रय स्थलों के लंबित भुगतान भी प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों का नियमित रूप से सेनेटाइजेशन कराया जाय तथा कोरोना से बचाव के सभी निर्देशो का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाय।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, जिला विकास अधिकारी राकेश पांडेय सहित संबंधित उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.