diwali horizontal

25 लाख की लागत से बनेगा तिलोई बस स्टेशन

0 234

जिलाधिकारी ने बस स्टेशन निर्माण को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण

जल्द ही शुरू होगा बस स्टेशन का निर्माण कार्य

अमेठी : जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शुक्रवार को तिलोई में बस स्टेशन निर्माण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बस स्टेशन की बिल्डिंग बहुत ही जर्जर अवस्था में पाई गई, जिसको लेकर जिलाधिकारी ने पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त करते हुए नई बिल्डिंग बनाने के निर्देश दिए

बताते चलें कि 25 लाख की लागत से क्षेत्र पंचायत द्वारा बस स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा, जिलाधिकारी ने स्टेशन परिसर में सामुदायिक शौचालय व बाउंड्री वाल भी बनाने के निर्देश दिए। बस स्टेशन के निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, उप जिलाधिकारी तिलोई महात्मा सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राकेश चौधरी, एआरएम रोडवेज रायबरेली, खंड विकास अधिकारी तिलोई सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.