diwali horizontal

सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं बदला फूंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने की बदलने की मांग

0 268

 

असोहा, उन्नाव: ट्रांसफार्मर फूकने से हफ्तों से छाया गॉव में अंधेरा शिकायत होने के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर। क्षेत्र के सरवन गांव में विद्युत की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। विद्युत समस्या पर अधिकारी भी मौन है। पिछले एक माह के अंदर 6 बार ट्रांस फार्मर फुक चुके है। सरवन गांव में ट्रांसफार्मर फुंके हुए लगभग एक सप्ताह हो चुका है सरवन सहित उसके मजरे कृपाल खेड़ा अंधेरे में डूबा हुआ है, लोग मोमबत्ती जला कर जैसे तैसे करके गुजर बसर कर रहे है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर पिछले एक माह में 6 बार फूंक चुका है। विद्युत विभाग बार बार मरम्मत किया हुआ ट्रांसफार्मर रख जाते है। जो चार दिन भी नहीं चलता और फूंक जाता है, हम लोगो ने जे ई से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की परंतु एक सप्ताह बीतने को है। अभी तक फूंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। ग्रामीणों में बच्चा त्रिवेदी, वंश राज, पोले, अभिषेक, दीपक शुक्ल, मोनू, राजवेंद्र आदि ने ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.