diwali horizontal

कन्नौज: दिव्यांग के साथ पुलिस कांस्टेबल की बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित

0 271

यूपी : के कन्नौज में एक पुलिस कांस्टेबल को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया गया. उस पर एक दिव्यांग रिक्शा चालक को पीटने का आरोप है कांस्टेबल के खिलाफ यह कार्रवाई एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद की गई है. वीडियो में वह एक दिव्यांग व्यक्ति को पीटते हुए नजर आया, जिसके बाद उसके खिलाफ ये कदम उठाया गया कन्नौज पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से कांस्टेबल के निलंबन की घोषणा की। पुलस कांस्टेबल पर यह कार्रवाई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है।

वीडियो में पुलिस कांस्टेबल कन्नौज के एक पुलिस स्टेशन में दिव्यांग को सिर के पीछे मारते हुए और जमीन पर धकेलते हुए दिखाई दे रहा है पीड़ित दिव्यांग व्यक्ति ने कहा कि वह सड़क के किनारे खड़ी सवारियों को बैठा रहा था तभी अचानक से वहां एक कॉन्सटेबल आ पहुंचता है, और उसे यहां से जाने को कहता है

दिव्यांग ने साहब को एक मिनट ठहरने को कहा, लेकिन पुलिसवाले में न तो वर्दी का लिहाज किया न ही उस दिव्यांग का, उसे पीटता हुआ सीधा थाने ले पहुंचा। दिव्यांग के साथ उसकी पत्नी भी पीछे-पीछे थाने पहुंच गई

दिव्यांग का आरोप है कि पुलिस कॉन्सटेबल ने उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की है। सोशल मीडिया पर इस घटना की तीखी आलोचना हो रही है वहीं, आरोपी कॉन्सटेबल का कहना है कि जब उसने सड़क किनारे से सवारी उठा रहे दिव्यांग को जाने के लिए कहा था तो उसने बदसलूकी और दुर्व्यवहार किया

इस वीडियो को वायरल होता देख कन्नौज के पुलिस अधीक्षक ने कहा, “रिक्शा चालक का आरक्षी किरण पाल से विवाद हो गया था। पता चला है कि दिव्यांग चौराहे पर रिक्शा रोककर सवारी भर रहा था। उसे जब वहां से जाने के लिए बोला तो उसने आरक्षी को गाली दी फिर दोनों में बहस बाजी शुरू हो गई, इस दौरान आरक्षी ने दिव्यांग को धक्का दे दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.