diwali horizontal

मुख्यमंत्री की बैठक में जिले के विधायकों ने क्षेत्र के विकास हेतु दिये सुझाव

0 230

 

बहराइच : मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  योगी आदित्यनाथ  ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देवीपाटन मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान वीडियों कांफ्रेंसिंग रूम में मौजूद विधायक पयागपुर श्री सुभाष त्रिपाठी ने तालाब बघेल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने हेतु प्रेषित किये गये प्रस्ताव को स्वीकृत कराये जाने। विधानसभा क्षेत्र पयागपुर में आई.टी.आई. की स्थापना, निर्माणाधीन तहसील भवन के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने, चिलवरिया चीनी मिल व कुन्दरकी चीनी मिल गोण्डा पर बकाया गन्ना किसानों का भुगतान दिलाये जाने, पयागपुर क्षेत्र के किसानों का गन्ना बललरामपुर चीनी मिल को बिक्री किये जाने की अनुमति तथा विधान क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामों का विद्युतीकरण कराये जाने की माॅग की। विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा ने चीनी मिल नानपारा के आस-पास के सम्पर्क मार्गों तथा कटाईघाट के मार्ग की मरम्मत कराये जाने की माग की

 

समीक्षा बैठक के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग लिंक के माध्यम से प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कैसरगंज-हुज़ूरपुर-इकौना मार्ग के कार्य को प्रारम्भ कराये जाने, बाढ़ क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों की मरम्मत तथा जनपद में केला प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना तथा सिकरियाघाट पर पुल का निर्माण कराये जाने की माॅग की। जबकि सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने नगर बहराइच को जल भराव का समस्या का समाधान कराये जाने तथा अमृत योजना के पाईप लाईन बिछाये जाने के कारण क्षतिग्रस्त होने वाले मार्गों की समुचित मरम्मत कराये जाने की माॅग की तथा महाराजा सुहेल देव स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने हेतु लिए गये निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया

 

 

विधायक बलहा  सरोज सोनकर ने सरयू नदी पर निर्माणाधीन पुल को पूर्ण कराने, 04 वन ग्रामों का राजस्व ग्राम घोषित किये जाने, गायघाट पुल के निकट सीढ़ी का का निर्माण, मिहींपुरवा को नगर पंचायत बनाये जाने, बलहा विधानसभा क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना, करमोहना क्षेत्र में स्पर निर्माण सहित क्षेत्र में अन्य विकास कार्य कराये जाने की माॅग की

 

 

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत जनपद में किये जा रहे गोदान कार्यक्रम की प्रशन्सा करते हुए अन्य जनपदों से भी बहराइच का अनुसरण किये जाने का निर्देश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.