diwali horizontal

जिलाधिकारी ने 3 लोगों को 6 महीने के लिए किया जिला बदर

0 229

 

अमेठी : जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी अरूण कुमार ने जनपद अमेठी में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गुंडा तत्व एवं अपराधिक कार्य में संलिप्त 3 लोगों को छः महीने के लिए जिला बदर किया गया है। जिनमें अफजाल पुत्र मो. अंसार निवासी ग्राम पूरे जालिम मजरे बादलगढ़ थाना बाजार शुकुल, पप्पू उर्फ मोबीन पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम पूरे जालिम मजरे बादलगढ़ थाना बाजार शुकुल व भारतपाल पुत्र महापाल निवासी ग्राम झलिहा रतवलियामंझार थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को दिनांक 14 सितम्बर से छः महीने के लिए निष्कासित (जिला बदर) किया गया है

 

 

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गुण्डा तत्व एवं आपराधिक कार्य में संलिप्त लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के किसी भी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोई भी असामाजिक तत्वों द्वारा लोकशान्ति व लोक सुरक्षा को भंग करने का प्रयास किया जायेगा जो उसके विरूद्ध तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही करने के लिए पुलिस को निर्देश जारी किये गये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.