
रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र मे युवक का काटा गला हालत नाज़ुक
रायबरेली: रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक युवक घायल अवस्था में मिला है। जिसकी गर्दन कोई धारदार हथियार से रेती गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। युवक की पहचान दीपक चौहान के रूप में हुई है। बाकी अभी वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।