
बड़े मंगल पर आज लखनऊ के सरकारी अस्पतालों बलरामपुर, सिविल और लोकबंधु में OPD का हॉफ-डे रहेगा।
लखनऊ Live: OPD में 12 बजे तक ही मरीजों को इलाज मिलेगा।हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलेंगी। ऐसे में जिन मरीजों को OPD में इलाज नहीं मिल पाएगा।

वह इमरजेंसी में प्राथमिक इलाज ले सकेंगे।चिकित्सा संस्थानों की बात करें तो मंगलवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में OPD का संचालन नहीं होगा। जबकि, SGPGI और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सामान्य दिनों की तरह मंगलवार को भी ओपीडी का संचालन होता रहेगा।