diwali horizontal

बुर्काधारी महिला को किस करके भागने वाले का पुलिस ने किया ऐसा हाल

0 1,106

बुर्काधारी महिला को किस करके भागने वाले का पुलिस ने किया ऐसा हाल

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक वीडियो वायरल हो रही थी, जिसमें एक बाइक सवार युवक महिला के साथ छेड़खानी कर रहा था और उसे Kiss भी कर रहा था. जब तक महिला कुछ समझ पाती, युवक भाग निकला. अब पुलिस ने इस मनचले बदमाश को पकड़ लिया है.

 

महिला चीखती रह जाती है. मगर बाइक सवार युवक इतनी तेजी के साथ भागता है कि वह पकड़ में नहीं आता. इस वीडियो के सामने आने के बाद मेरठ में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए. बता दें कि इसके बाद मेरठ पुलिस एक्शन में आई और उन्होंने मनचले को पकड़ लिया.

पुलिस ने किया मनचले का ये हाल

बता दें कि मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर इलाके में अपने बच्चे के साथ सड़क से गुजर रही बुर्कानशीं महिला को किस करने वाले और उसके साथ छेड़खानी करने वाली की पहचान पुलिस ने कर ली है. पुलिस ने सोहेल को पकड़ा है. सोहेल मेरठ के थाना लिसाड़ी के लख्खीपुरा का रहने वाला है और उसके पिता का नाम निजामुद्दीन है वीडियो में दिख रहा है कि सोहेल ठीक तरह से चल भी नहीं पा रहा है. 2 पुलिसकर्मियों ने उसे सहारा दे रखा है, जिससे वह धीरे-धीरे चल पा रहा है. सोहेल अपने कान भी पकड़ रहा है और माफी मांग रहा है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेजने की तैयारी मेरठ पुलिस कर रही है.

पुलिस ने ये बताया

मेरठ के पुलिस अधिकारी ने बताया, वीडियो लिसाड़ी गेट से सामने आया था. वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश की गई है. आरोपी को पकड़ लिया गया है. उसके खिलाफ केस दर्ज करके अब उसे जेल भेजा जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.