diwali horizontal

आगरा में अवैध रूप से चलाये जा रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 8 गिरफ्तार

0 238

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ताजगंज इलाके में पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर शुक्रवार रात पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस मौके से आठ लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया। ये सभी लोग हुक्के का कश लगाते पुलिस को मिले। पकड़े गए सभी लड़के, लड़कियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम जैसे ही पहुंची संचालाक राघव राठौर वहां से भाग निकला। पुलिस संचालक की तलाश कर रही है। पकड़े गए लोगों से जानकारी इकट्ठा की जा रही है

कोरोना संक्रमण के कारण हुक्का बार पर प्रदेश सरकार ने प्रतिबन्ध लगाया है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि ताजगंज थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हुक्के बार को संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीम खुद ग्राहक बनकर हुक्का बार पर पहुंची और हुक्का बार की सच्चाई देखकर दंग रह गई। अंदर लड़के और लड़कियां हुक्के की पाइप से एक के बाद एक कश लगा रहे थे

सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ धारा 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और मौके से मिला सामान बरामद करने के बाद जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से हुक्का जब्त किया है। हुक्का बार संचालक बरौली अहीर निवासी राघव राठौर मौके से फरार हो गया। जबकि 8 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। इनमें अधिकतर लोग हुक्का पीने वाले थे, जबकि कुछ हुक्का बार के कर्मचारी हैं। पुलिस इन सब से पूछताछ कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.