
मोहम्मद यूनुस, बहुत रंगबाज़ी कर रहे थे, ब्रिटेन ने दिखा दी औकात, PM स्टार्मर ने मिलने का टाइम नहीं दिया, यूनुस मुँह लटका कर वापस लौटे
मोहम्मद यूनुस, बहुत रंगबाज़ी कर रहे थे, ब्रिटेन ने दिखा दी औकात, PM स्टार्मर ने मिलने का टाइम नहीं दिया, यूनुस मुँह लटका कर वापस लौटे
Mohammad Yunus News:ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस से मिलने से इनकार कर दिया. यूनुस ने शेख हसीना और पीएम मोदी पर बांग्लादेश की अशांति का आरोप लगाया था
शेख हसीना को हटवा कर सत्ता पाने वाले मोहम्मद यूनुस खुद को उड़नबाज चिड़िया समझते हैं. वह बांग्लादेश को पाकिस्तान बनाने पर तुले हैं. भारत संग रिश्ता खराब कर चुके हैं. दुनिया में केवल अब अपना रोना रोते रहते हैं. कभी शेख हसीना को जिम्मेवार ठहराते हैं तो कभी बांग्लादेश की अशांति का इल्जाम मोदी पर मढ़ते हैं. अब उन्हें ब्रिटेन ने औकात दिखा दी है. जी हां, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस को उस समय करारा झटका लगा, जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने उनसे मुलाकात करने से साफ इनकार कर दिया. मोहम्मद यूनुस स्टार्मर से मुलाकात करना चाहते थे, मगर उनकी हसरतों पर पानी फिर गया.

दरअसल, मोहम्मद यूनुस लंदन में पूर्व शेख हसीना सरकार की ओर से कथित तौर पर लूटे गए अरबों डॉलर की वसूली के लिए ब्रिटेन से समर्थन मांगने आए थे. मगर यूनुस को ब्रिटिश सरकार की ओर से ठंडा रुख मिला. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मोहम्मद यूनुस के साथ किसी भी बैठक की योजना से इनकार किया. मोहम्मद यूनुस मिलना चाहते थे, मगर स्टारमर युनुस से मिलने को राजी नहीं हुए.
ब्रिटेन ने कर दी बेइज्जती

यह घटना बांग्लादेश की आंतरिक और बाहरी चुनौतियों को और उजागर करती है. भले ही मोहम्मद यूनुस गाल बजा लें, मगर हकीकत अब सबके सामने है. केवल पाकिस्तान और चीन ही है, जो उन्हें भाव दे रहे हैं. वह भी अपने फायदे के लिए. मोहम्मद यूनुस ने इससे पहले बांग्लादेश की बदहाल स्थिति का इल्जाम पीएम मोदी पर लगाया था. बांग्लादेश का कांटों भरा ताज अब मोहम्मद यूनुस की खोपड़ी में छेद करने लगा है. तभी तो वह मोदी पर इल्जाम लगा रहे हैं. उन्होंने ब्रिटेन की धरती पर ही कहा था, ‘मैंने मोदी से कहा कि वे शेख हसीना को बोलने और बांग्लादेश में गुस्सा भड़काने से रोकने में मदद करें. मोदी ने कहा कि यह सोशल मीडिया है और हम इसे नियंत्रित नहीं कर सकते. अब मैं क्या कह सकता हूं? यह एक विस्फोटक स्थिति है और आप यह कहकर नहीं निकल सकते कि यह सोशल मीडिया है.
