diwali horizontal

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में उच्च शिक्षा विभाग लगाएगा 20 लाख पौधे, मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने दिए समयबद्धता और संरक्षण के निर्देश

0 64

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में उच्च शिक्षा विभाग लगाएगा 20 लाख पौधे, मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने दिए समयबद्धता और संरक्षण के निर्देश

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान की तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विश्वविद्यालयों को पौधरोपण कार्य समयबद्ध, गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।मंत्री ने बताया कि 9 जुलाई को पूरे प्रदेश में कुल 37 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें उच्च शिक्षा विभाग को 20 लाख पौधे लगाने की ज़िम्मेदारी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “इस अभियान को समय पर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ सम्पन्न करना आवश्यक है, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”योगेन्द्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया कि वे अपने परिसरों की बाउंड्री या अन्य सुरक्षित स्थानों का चयन कर पौधरोपण करें, ताकि पौधों की उचित सुरक्षा और देखभाल संभव हो सके। उन्होंने कहा कि “कोई भी लक्ष्य केवल पूरा कर देना पर्याप्त नहीं, उसकी स्थायित्व, सिंचाई और संरक्षण व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।”उन्होंने नए और बड़े विश्वविद्यालयों से विशेष सक्रियता की अपेक्षा करते हुए कहा कि “इस अभियान को केवल सरकारी कार्य न समझें, यह मातृत्व और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है, और इसके माध्यम से हम भावी पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ भविष्य की नींव रख रहे हैं।”मंत्री उपाध्याय ने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, बल्कि यह समाज में जागरूकता, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत करेगा। उन्होंने विश्वविद्यालयों से अपील की कि वे छात्रों और कर्मचारियों की सहभागिता के माध्यम से इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें।
एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प को लेकर प्रदेश भर में अब उत्साह का वातावरण है और उच्च शिक्षा विभाग की इस भागीदारी से यह अभियान और भी प्रभावशाली स्वरूप लेता दिखाई दे रहा है।

   

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.