diwali horizontal

सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने पर संजय सिंह का बयान — “सरकार ने स्कूल छीना, न्यायालय ने उम्मीद”

0 104

सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने पर संजय सिंह का बयान — “सरकार ने स्कूल छीना, न्यायालय ने उम्मीद”

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने को लेकर माननीय उच्च न्यायालय के हालिया फैसले पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश के बच्चों ने जज साहब से पढ़ाई बचाने की गुहार लगाई थी, लेकिन पहले सरकार ने स्कूल छीना और अब न्यायालय ने उम्मीद भी छीन ली।”संजय सिंह ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हाईकोर्ट के फैसले से हैरान हैं और इसे बच्चों के शिक्षा के अधिकार पर गहरी चोट मानते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही ‘शिक्षा का अधिकार’ है जिसकी बात संविधान करता है?उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। संजय सिंह ने कहा, “हम इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे। यह केवल स्कूलों को बचाने की नहीं, बल्कि गरीब और वंचित तबके के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई है।”गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी लंबे समय से प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के विरोध में सक्रिय रही है और इस मुद्दे को लेकर विभिन्न स्तरों पर आवाज़ उठाती रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.