diwali horizontal

बाबरी विध्वंस पर CM योगी बोले, ‘ये सत्य की जीत षड्यंत्र रचने वाले मांगें देश से माफी

0 212

 

लखनऊ  : सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सत्यमेव जयते के अनुरूप सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे षड्यंत्र के जिम्मेदार लोग देश की जनता से माफी मांगें। सीएम योगी ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को इस फैसले के बाद फोन कर बधाई दी

वहीं मुख्यमंत्री योगी के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा, “यह फैसला स्पष्ट करता है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश के पूज्य संतों, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, विश्व हिंदू परिषद से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को बदनाम करने की नीयत से उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर बदनाम किया गया

बता दें सीबीआई कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। 6 दिसंबर 1992 को मस्जिद गिराए जाने के मामले में कुल 49 आरोपी थे। जिसमें से 17 आरोपियों की मौत हो चुकी है। 28 साल पुराने इस केस में लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत के जज सुरेंद्र कुमार यादव ने फैसला सुनाया है

कोर्ट ने इस केस में CBI की ओर से पेश किए गए सबूतों को पर्याप्त नहीं माना है। 2300 पन्नों के फैसले में कोर्ट ने कहा है कि ढांचा गिराने में विश्व हिंदू परिषद का कोई रोल नहीं था, बल्कि कुछ असामाजिक तत्वों ने पीछे से पत्थरबाजी की थी और ढांचा गिराने में कुछ शरारती तत्वों का हाथ था। कोर्ट ने लालकृष्ण आडवामी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.