diwali horizontal

गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने पकड़े शातिर चोर, भारी मात्रा में आभूषण और वाहन बरामद

0 71

गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने पकड़े शातिर चोर, भारी मात्रा में आभूषण और वाहन बरामद

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं में लिप्त दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद मौर्या निवासी बाराबंकी और बबलू कुमार निवासी एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषणों का बड़ा जखीरा, एक स्कूटी और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।घटना का खुलासा तब हुआ जब 18 अगस्त को क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी। पीड़ित के घर से अज्ञात चोर सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए थे। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह को दी गई। जांच के दौरान 25 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी खरगापुर अंडरपास, हिमालयन तिराहे के पास चोरी का माल आपस में बांट रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने न केवल खरगापुर की चोरी, बल्कि विवेकखंड, गोमतीनगर क्षेत्र में हुई एक अन्य बड़ी चोरी को भी स्वीकार कर लिया। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि दोनों आरोपियों ने रात में घर का ताला तोड़कर कीमती सामान पार किया था। दोनों मामलों में बरामद आभूषणों की शिनाख्त कर ली गई है।पुलिस द्वारा बरामद किए गए आभूषणों में सोने की चेन, अंगूठियां, झुमके, मंगलसूत्र और चांदी की पायल सहित कई गहने शामिल हैं। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त स्कूटी (UP32QF2387) और अपाचे मोटरसाइकिल (UP32PC6089) को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी बबलू कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर लखनऊ के कई थानों में चोरी, लूट और आयुध अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आनंद मौर्या भी चोरी की घटनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।गोमतीनगर विस्तार थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.