diwali horizontal

लखनऊ में नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, एक बचाया गया

0 135

लखनऊ में नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, एक बचाया गया

लखनऊ: राजधानी के थाना गोसाईंगंज क्षेत्र के ग्राम लोधपुरवा मजरा सलेमपुर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के तीन मासूम बच्चे खेलते-खेलते घर से करीब 500 मीटर दूर लोनी नदी पहुंच गए और नहाने लगे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीनों बच्चे डूबने लगे।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक गौरव (पुत्र साजन, उम्र 4 वर्ष) और हिमानी (पुत्री अंकित, उम्र 4 वर्ष) की मौत हो चुकी थी। तीसरे बच्चे विराट (पुत्र गुड्डू, उम्र 4 वर्ष) को डूबने से बचा लिया गया और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।दुर्घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। बच्चों के परिजन मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.