diwali horizontal

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले शूटर्स मरने से पहले कर गए कांड।

0 62

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले शूटर्स मरने से पहले कर गए कांड।

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर और उनके पिता के ऊपर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में एनकाउंटर में ढेर होने से पहले शूटरों ने चार पुलिसकर्मियों को गोली मार दी। रोहित गोदारा एवं गोल्डी बरार गैंग के 2 सक्रिय सदस्यों (रविन्द्र और अरुण) की गोली से दिल्ली की स्पेशल सेल के 2 और नोएडा एसटीएफ के 2 पुलिसकर्मी घायल हुए है।

बदमाशों की गोली से घायल हुए चारों पुलिसकर्मियों की पहचान रोहित तोमर, कैलाश, अंकुर सिंह और जय कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों और पुलिस के बीच करीब 15 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इनके पास से जिगाना पिस्टल बरामद हुई है।

इनके पास से एक 9 एमएम पिस्टल जिगाना, एक 9 एमएम पिस्टल ग्लाक, बारह 9 एमएम जिन्दा कारतूस, ग्यारह खोखा कारतूस 9 एमएम और घटना में इस्तेमाल एक अपॉचे मोटरसाईकिल बरामद हुई है। पुलिस टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ बुधवार शाम करीब सवा सात बजे, इलाइचीपुर थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद में हुई थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त टीमें गठित की गयी और मुखबिर की सूचना के अनुसार थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में घेराबंदी की गयी। सफेद रंग की अपॉचे मोटरसाईकिल पर आरोपियों की मौजूदगी की सूचना पर आरोपियों की घेराबंदी की गयी और गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, जिसमें एसटीएफ टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में की गयी फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी।बता दे कि, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई कुख्यात आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा पंजाब में हुई मशहूर गायब सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी जिगाना पिस्टल इस्तेमाल किया गया था। इस पिस्टल का क्रेज लगातार भारत में बढ़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.