diwali horizontal

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सात अफसरों के तबादले।

0 55

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सात अफसरों के तबादले।

लखनऊ कमिश्नरेट में शनिवार को पुलिस तैनाती में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस के सात अफसरों को नई तैनाती दी गई है। अपर पुलिस उपायुक्त\पुलिस उपायुक्त मध्य जोन में तैनात ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त महिला अपराध बनाया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त गोपी नाथ सोनी को मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से अपर पुलिस उपायुक्त किरन यादव को अपर पुलिस उपायुक्त अपराध की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी की जिम्मेदारी संभाल रहे जीतेंद्र दुबे को अपर पुलिस उपायुक्त मध्य बनाया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त\अपर पुलिस उपायुक्त बीकेटी डॉ. अमोल मुरकुट को अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी की कमान सौंपी गई है।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित कुमावत अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ज्ञानेंद्र सिंह अब सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी की जिम्मेदारी देखेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.