diwali horizontal

रूस में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का नेतृत्व करेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बौद्ध भिक्षुओं ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

0 63

रूस में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का नेतृत्व करेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बौद्ध भिक्षुओं ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रूस के काल्मिकिया में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा (कपिलवस्तु) अवशेषों की प्रदर्शनी का नेतृत्व करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए बौद्ध भिक्षुओं ने मुख्यमंत्री कार्यालय, 7 कालिदास मार्ग पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और बौद्ध विरासत के सम्मान का प्रतीक है।बौद्ध भिक्षुओं ने उपमुख्यमंत्री को रूस यात्रा और वहां के कार्यक्रमों की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया और मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से भारतीय संस्कृति और भगवान बुद्ध के संदेश को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा मिल रही है। उपमुख्यमंत्री 23 सितंबर को प्रतिनिधिमंडल के साथ रूस के लिए प्रस्थान करेंगे।इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि 2014 से देश की बागडोर संभालने के बाद से उन्होंने भारत की संस्कृति और सभ्यता का विश्वभर में मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भी प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया है, युद्ध नहीं। भगवान बुद्ध का दर्शन आज भी करुणा, शांति और सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाता है।मौर्य ने बताया कि भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी थाईलैंड और वियतनाम में पहले भी आयोजित हो चुकी है, जिससे न केवल राजनीतिक रिश्ते बल्कि आध्यात्मिक संबंध भी मजबूत हुए हैं। रूस की यात्रा से भी भारत की सभ्यतागत विरासत को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिपरहवा, जिसे कपिलवस्तु से जोड़ा जाता है, से प्राप्त अवशेष भारत की सांस्कृतिक चेतना से जुड़े हैं और वैश्विक बौद्ध समुदाय के लिए अत्यंत पूजनीय हैं।उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध संपूर्ण मानवता के लिए भारत की सबसे अनमोल धरोहर हैं। उनका दर्शन तर्क, अनुभव और आचरण पर आधारित जीवनशैली है, जो आज भी विश्वभर के लिए प्रासंगिक है। सम्राट अशोक ने जिस बौद्ध धारा से दक्षिण-पूर्व और मध्य एशिया को आलोकित किया था, उसी विरासत को आज प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक मंच पर आगे बढ़ा रहे हैं।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि और जीएसटी उत्सव की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई जीएसटी दरों से देशवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और सालाना लगभग ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। मौर्य ने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग और समर्थन का आह्वान करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाने से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बनेगा तथा विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प पूरा होगा।अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के सदस्य भंते शीलरतन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से रूस में महात्मा बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी संभव हो रही है, जिससे भंते समाज गद्गद है।इस अवसर पर आनंद द्विवेदी, विजय मौर्य, रामनिवास यादव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बौद्ध भिक्षु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.