
प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल हुए उच्चीकृत, उपचार का दायरा बढ़ा : डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
Dy CM Brajesh Pathak News:भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को उच्चीकृत किया गया है। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं। अस्पतालों में आधुनिक उपकरण और संसाधन बढ़ने के साथ ही उपचार का दायरा बढ़ा है।
ये बातें बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इंदिरा नगर स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (ट्रेनिंग सेंटर) में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 500 करोड़ की 84 नवीन स्वास्थ्य इकाइयों के शिलान्यास एवं लोकार्पण के दौरान कहीं। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में 65 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। 18 नए मेडिकल कॉलेज और 27 नए पैरा मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं।

रोज चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों में दो लाख से अधिक मरीज आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में 108 जिला अस्पताल, 259 विशिष्ट अस्पताल, 972 सीएचसी, 3735 पीएचसी, 25774 स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं 22681 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। बीते वर्ष प्रदेश में 13 नए राजकीय मेडिकल कॉलेज और पीपीपी मोड के आधार पर तीन मेडिकल कॉलेज खोले गए। सीतापुर में 200 बेड का जिला स्तरीय चिकित्सालय शामिल है। प्रदेश के जिला अस्पतालों में पांच हजार से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। 57 लाख लोगों आयुष्मान से मिला उपचार ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में पांच करोड़ से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। आयुष्मान जन आरोग्य योजना के तहत लोगों को पांच लाख रुपये तक की निःशुल्क इलाज मुहैया कराया जा रहा है। 57 लाख से अधिक लोग इस योजना से उपचार ले चुके हैं। सरकार ने नौ हजार करोड़ रुपये का नि:शुल्क इलाज मुहैया कराया है। इन जिलों में हुआ शिलान्यास एवं लोकार्पण लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, गाजीपुर, कौशाम्बी, बस्ती, मुजफ्फर नगर, अयोध्या, अलीगढ़, गोण्डा, बागपथ, बलरामपुर, हाथरस, बदायूं, जालौन, एटा, मऊ, बलिया, भदोही, कानपुर नगर, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बहराइच, रामपुर, बिजनौर, संभल, चंदौसी, कुशीनगर, महाराजगंज, अमरोहा, गाजीपुर, फतेहपुर, संतकबीर नगर, प्रतापगढ़, सीतापुर, आजमगढ़, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, अम्बेडकर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, बांदा, सिद्धार्थ नगर, शामली, हापुड़, रायबरेली, जौनपुर, मथुरा, मैनपुरी जिलों में स्वास्थ्य इकाइयों शिलान्यास एवं लोकार्पण किया है।