diwali horizontal

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा/कार्तिक मेला 2025 को सुरक्षित सम्पन्न कराने की समीक्षा बैठक!

अयोध्या LIVE 27/10/25

0 65

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा/कार्तिक मेला 2025 को सुरक्षित सम्पन्न कराने की समीक्षा बैठक!

(सिटीजन वॉयस : अयोध्या संवाददाता :जे पी गुप्ता )

अयोध्या:आगामी 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा/कार्तिक मेला 2025 को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु मण्डलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयुक्त सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में मण्डलायुक्त  राजेश कुमार ने परिक्रमा मार्ग के रख-रखाव और यात्री सुविधा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मार्ग के दोनों ओर पड़ी निर्माण सामग्री तुरंत हटाई जाए तथा गिट्टियां उखड़ी हुई जगहों पर बालू डालकर मार्ग को परिक्रमार्थियों के लिए सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने मार्ग में क्षतिग्रस्त स्थायी विद्युत/प्रकाश व्यवस्था के स्थानों पर अस्थायी प्रकाश की व्यवस्था कराने और गड्ढों पर पर्याप्त बेरीकेटिंग करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही, उन्होंने अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट स्टेशन के मालगाड़ी डायवर्जन पर समीक्षा की और श्रद्वालुओं के आवागमन हेतु पर्याप्त बस और रेलगाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर निगम के अधिकारियों को मोबाइल टॉयलेट, पेयजल और सफाई कर्मियों की व्यवस्था करने के साथ-साथ उनकी निगरानी करने के लिए भी निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल टीमों की तैनाती और पर्याप्त एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक  प्रवीण कुमार ने रेलवे क्रासिंगों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के साथ रेलवे अधिकारियों की तैनाती पर जोर देते हुए, क्रासिंग संचालन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने परिक्रमा मार्ग पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने और ऐतिहासिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने सभी ड्यूटी स्थलों पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी योगानंद पांडेय ने परिक्रमा/कार्तिक मेला में विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों का बिंदुवार विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में एडीआरएम, आरएम रोडवेज और संबंधित रेलवे अधिकारी भी उपस्थित रहे।

छठ पूजा उत्सव का भव्य आयोजन, गुप्तारघाट व सरयू तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अयोध्या:  रामनगरी में छठ पूजा महोत्सव इस बार भी बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चार दिवसीय पर्व पर भक्तों ने विधिवत खरना पूजन अर्चन कर निर्जला व्रत आरंभ किया। सोमवार को पूरे दिन श्रद्धालु परिवार के साथ छठी मैया की आराधना में लीन रहे। शाम ढलते ही महिलाएं ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमती हुई सरयू तट पर पहुंचीं और सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गईं।परंपरा के अनुसार सूर्यास्त से पहले श्रद्धालुओं ने नदी किनारे गन्ना गाड़कर पूजन स्थल तैयार किया। इसके बाद विविध प्रकार के पारंपरिक पकवानों — ठेकुआ, मालपुआ, और पूड़ी-कचौड़ी  का प्रसाद छठी मैया को अर्पित किया गया। व्रतधारी महिलाओं ने जल कलश हाथ में लेकर सरयू के पवित्र जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
गुप्तार घाट सरयू घाट के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए हैं। जल पुलिस के अनुसार, राम की पैड़ी के पास बने मोटर पंप हाउस के पीछे सरयू की धारा में कटान बढ़ने के कारण घाट का एक हिस्सा गहरा हो गया है। डूबने की आशंका को देखते हुए गुप्तार घाट से सटे एरिया को फाइबर बैरिकेडिंग लगाया गया है।

जल पुलिस, SDRF और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम लगातार घाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सील किए गए हिस्से में प्रवेश न करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।अयोध्या के घाटों पर छठी मैया के गीतों की गूंज और श्रद्धा का सागर एक बार फिर यह संदेश दे रहा है कि रामनगरी न केवल भक्ति की भूमि है, बल्कि संस्कृति और परंपरा की जीवंत धारा भी है।

वरिष्ठ पत्रकार पवन पाण्डेय बने यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अयोध्या मंडल अध्यक्ष; प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी मंडल के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

अयोध्या:  वरिष्ठ पत्रकार   पवन पाण्डेय को यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन का अयोध्या मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी एवं वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण सिंह ने प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने कहा कि पवन पाण्डेय को मंडल के सभी जिलों में यूनियन को सशक्त और सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा

कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण सिंह और देसराज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस मौके पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं यूनियन के जिलाध्यक्ष हरि कृष्ण अरोड़ा, प्रेस क्लब सिविल लाइन के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, एवं वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पवन पाण्डेय को अयोध्या मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकार साथियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और संगठन की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

दीपोत्सव 2025 में झारखंड की संस्कृति की झलक ने मोह लिया मन!

अयोध्या: दीपोत्सव पर्व 2025 के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का भव्य प्रदर्शन अयोध्या में देखने को मिला। श्री राम जानकी सेवा ट्रस्ट, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष  सुनील सिंह तथा अयोध्या से उपाध्यक्ष शशि रावत के मार्गदर्शन में पहाड़िया आदिम जनजाति की सांस्कृतिक टोली ने अपनी उपस्थिति से सभी का मन मोह लिया।इस टोली का नेतृत्व मोती लाल पहाड़िया गुरु ने किया। उनके साथ जगरनाथ पहाड़िया, रीना देवी, सीता पहाड़िया, प्रमिला पहाड़िया, शांति पहाड़िया एवं आदित्य चौरसिया भी मौजूद रहे। इन सभी के समन्वय से झारखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोकसंगीत ने दीपोत्सव के पावन अवसर को और अधिक भव्य बना दिया।कार्यक्रम में अयोध्या कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह उर्फ टिल्लू सिंह, कवयित्री सुनीता पाठक और अजीत प्रताप ने सभी आगंतुकों का स्नेहपूर्वक स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कलाकारों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सांस्कृतिक मिलन अयोध्या और झारखंड के बीच आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है।

विशेष रूप से घाट संख्या 33 पर सजे हजारों पारंपरिक दीपों की मनमोहक छटा ने सभी का हृदय भावविभोर कर दिया। प्रत्येक दीप में भक्ति, सेवा और संस्कृति की ज्योति प्रज्वलित थी — मानो सीता–राम के चरणों में भक्ति-पुष्प अर्पित किए जा रहे हों।

यह दिव्य दृश्य अयोध्या की धरती पर झारखंड की आत्मा के पवित्र संगम का प्रतीक बनकर सदैव स्मरणीय रहेगा।

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारम्भ: राधेश जी

मया बाजार-अयोध्या:  मया बाजार से सटे टिकरा बैहारी गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा टिकरा बैहारी गांव के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करती हुई पुनः अपने गंतब्य स्थान टिकरा बैहारी गांव में वापस आई।
कथा के पहले दिन कथावाचक आचार्य राधेश शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कथा का श्रवण मनुष्य के लिए बहुत ही लाभदायक और पुण्यकारी है। कथा से मानव समाज में व्याप्त समस्त गंदे विचारों और विकारों का नाश होता है और भक्तिभाव का भाव जागृत होता है। पवित्र और शुद्ध मन से सुनी गई कथा से ही मनुष्य के जीवन का कल्याण होता है।

कथा चंद्रमा की किरण के समान है जो सभी को समान रूप से शीतलता प्रदान करती है। कथा में मुख्य यजमान श्रीमती इन्द्रादेवी एवं पुत्र रमेश कुमार पांडेय, विनोद पांडेय सहित देवी प्रसाद पांडेय (साधू) , भोला पांडेय, शिवप्रसाद पांडेय, हरिप्रसाद पांडेय, राजेश पांडेय, संदीप दूबे, देवेंद्र पांडेय, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, सहित सैकड़ों हजारों श्रोतागण उपस्थित रहे।

 स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय हसनू कटरा में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित:बच्चों ने स्वच्छता के संदेश को चित्रों व शब्दों में किया जीवंत, विजेताओं को किया गया सम्मानित!

अयोध्या: जिला गंगा समिति अयोध्या के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हसनू कटरा में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष रस्तोगी (एस./आर.जी. कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या), विद्यालय की प्रधानाचार्य पी. रावत, शिक्षिका संगीता, श्वेता साहू जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे अयोध्या तथा नीरज कुमार जलज (असिस्टेंट कॉर्डिनेटर) उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर सुंदर चित्र बनाए और प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।चित्रकला प्रतियोगिता में रौनक ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय तथा शिवेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रगति प्रथम, रिया कुमारी द्वितीय और दीपांशु तृतीय स्थान पर रहे।

शिक्षिका संगीता ने कहा कि बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। विद्यालय में नियमित रूप से उन्हें नदियों और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाता है।नमामि गंगे परियोजना अधिकारी श्वेता साहू ने कहा कि नदियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन्हें स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। स्वच्छता केवल भाषणों तक सीमित न रहे, इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम तीन पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।कार्यक्रम के समापन पर जिला परियोजना अधिकारी द्वारा सभी को भारत को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई और नमामि गंगे के नारे लगाए गए।इस अवसर पर सहायिका कुसुम वर्मा, पूनम रसोइया सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

लाखों की लागत से बन रहे नाला में टूटी और पीली ईंट का हो रहा धड़ल्ले से प्रयोग।

अयोध्या: सोहावल क्षेत्र की नगर पंचायत खिरौनी के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का बोलबाला चल रहा है। यहां सोहावल रेलवे क्रॉसिंग से साल्हेपुर निमैचा तक करीब 42 लाख रुपए की लागत से बनने वाला नाले की आधा – अधूरा बनाकर ठेकेदार ने छोड़ दिया। मानक के अनुरूप नाला निर्माण को लेकर डीएम तक शिकायत भाकियू नेता फरीद अहमद आदि ने किया तो जल निकासी के लिए बन रहे दूसरे नाले में खुलेआम अद्धी और पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। यहां शिकायत के बावजूद कमीशन बाजी और सफेदपोस नेताओं के दबाव के चलते उच्चाधिकारियों का ठोस कदम आरोपी ठेकेदारों पर नहीं उठ रहा है।

वहीं नगर पंचायत के कुछ ठेकेदार विकास कार्यों में भ्रष्टचार का मुद्दा उठाते उठते थकहार रहे है।माह भर पहले नव सृजित नगर पंचायत खिरौनी में करीब 40 प्रस्ताव को लेकर लगभग 35 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी गयीं थी। जिसमें निर्माणाधीन योजना इसी कड़ी का हिस्सा है। नगर पंचायत के सभासद फरीद अहमद के साथ कुछ सभासदों ने आरोप लगाया के वार्ड नंबर 12 से 14 के बीच सुनील क्लाथ हाउस से चिकवा मोहल्ले तक बन रही है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.