diwali horizontal

अहमद सेवा संस्थान द्वारा बंधुता पर किया गया वर्कशॉप का आयोजन!

0 129

अहमद सेवा संस्थान द्वारा बंधुता पर किया गया वर्कशॉप का आयोजन!

बहराइच: जनपद में अहमद सेवा संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत कैलाशपुर में संवैधानिक मूल्य बंधुता भाईचारा पर एक एकदिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज में सामाजिक समानता और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम में युवाओं ने गीत, कहानी और समूह गतिविधियों के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने और आपसी भाईचारा स्थापित करने के संदेशों को साझा किया। संस्था के सहजकर्ता बृजनरेश और सरिता ने विभिन्न रचनात्मक सत्रों के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों की महत्ता समझाई।
संस्था प्रमुख अब्दुल कादिर ने युवाओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि समाज में सच्ची एकता तभी संभव है जब हम एक-दूसरे के प्रति समानता, सम्मान और सहयोग की भावना रखें। उन्होंने युवाओं से अपने व्यवहार और कार्यों में बंधुता के मूल्यों को शामिल करने का आह्वान किया।
इस वर्कशॉप में यह एक सोच फाउंडेशन से जीसान और रचिता ने भी हिस्सा लिया और युवाओं को समूह गतिविधियों के माध्यम से भाईचारा बढ़ाने पर प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अहमद सेवा संस्थान से अब्दुल कादिर, बृजनरेश, सरिता, सिम्मी, नीतू और पवन पाठक, तथा यह एक सोच फाउंडेशन से जीसान और रचिता सहित लगभग 70 युवा प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की।
Leave A Reply

Your email address will not be published.