diwali horizontal

केजीएमयू के क्वीन मेरी में सीनियर ने महिला डॉक्टर से किया छेड़छाड़।

0 83

केजीएमयू के क्वीन मेरी में सीनियर ने महिला डॉक्टर से किया छेड़छाड़।

KGMU News:लखनऊ स्थित केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला रेजिडेंट ने सीनियर डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रेजिडेंट डॉक्टर ने केजीएमयू प्रशासन को लिखित शिकायत की है।

वहीं घटना के तुरंत बाद क्वीनमेरी की पांच सीनियर डॉक्टरों को सिलसिलेवार घटना की जानकारी दी। अभी तक आरोपी डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जांच की रफ्तार भी सुस्त है।

क्वीनमेरी में कश्मीर की जूनियर रेजिडेंट (द्वितीय वर्ष) की छात्रा है। वह सिड्यूल ट्रॉयब (एसटी कम्युनिटी) से ताल्लुक रखती है। विभाग में आईसीयू भी है। आईसीयू का प्रमुख पुरुष डॉक्टर को बनाया गया है। घटना 17 सितंबर की है। आरोप हैं कि रेजिडेंट डॉक्टर ने एचडीयू से मरीज को आईसीयू में शिफ्ट कराया। उसकी जानकारी आईसीयू के अधिकारियों को देने गई।

एक डॉक्टर के चैम्बर में मरीज से जुड़ी जानकारी दे रही थी। आरोप हैं कि पुरुष डॉक्टर ने रेजिडेंट का हाथ छूकर कहां मुझे तुम अच्छी लगती हो। इससे पहले भी फोन पर भी सीनियर डॉक्टर ने रजिडेंट से संपर्क किया था।

पीड़िता ने पांच डॉक्टरों को सुनाई आपबीती

घटना से रेजिडेंट डॉक्टर घबरा गई। उसने आपबीती विभाग की चार सीनियर फैकल्टी (डॉक्टरों) को सुनाई। उसके बाद रेजिडेंट इंचार्ज को भी पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद भी कोई आरोपी डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने 19 सितंबर को क्वीनमेरी प्रशासन को पांच पेज की लिखित शिकायत की है। सात दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। मामला जस का तस पड़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.