diwali horizontal

व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में हुआ लेखा समाधान की बैठक का आयोजनः

0 215

उन्नाव : विकास भवन सभागार में व्यय प्रेक्षक मानव आदक की अध्यक्षता में जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार के नेतृत्व मे अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह की उपस्थिति में 162 बांगरमऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उप निर्वाचन 2020 के लेखा समाधान की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्वाचन लड़ने वाले समस्त राष्ट्रीय राज्य स्तरीय व निर्दलीय प्रत्याशियों के व्यक्तिगत रजिस्टर व छाया प्रेक्षण रजिस्टर का मिलान किया गया, साथ ही समस्त प्रत्याशियों व उनके एजेंट के व्यय संबंधित समस्त जिज्ञासाओं का समाधान व्यय प्रेक्षक द्वारा किया गया,

बैठक में अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर उन्नाव अंकित शुक्ला, भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी व अन्य निर्दलीय प्रत्याशी एजेंट, वरिष्ठ कोषाधिकारी अखिलेश सोनकर, अपर मुख्य अधिकारी विनोद सिंह, वित्तीय परामर्शदाता राजेंद्र कुमार सिंह तथा समस्त लेखा व स्टाफ सहित समस्त संबंधित उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.