diwali horizontal

हाथों में काली पट्टी बांधकर कृषि बिल के खिलाफ जताया विरोध किसानों ने

0 196

 

नवाबगंज,उन्नाव  : इन दिनों राजधानी की सड़कों पर किसान आंदोलन केंद्र सरकार के लिए सिरदर्द बना हुआ है पंजाब-हरियाणा के किसानों को उत्तर प्रदेश के किसानों का भी समर्थन मिल रहा है इसी क्रम में नवाबगंज ब्लॉक अंतर्गत मोहकी खेडा गांव के ग्रामीण किसानों ने हाथों में काली पट्टी के साथ 3 दिनों से भोजन को त्याग कर अपना विरोध दर्ज कराया और मांग की जो अध्यादेश केंद्र सरकार लाई है बिना शर्त उसे रद्द करें वहीं कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह राठौर बोले मैं किसान परिवार में जन्मा हूं जानता हूं कितनी मुश्किल होती है अन्न को उगाना इसीलिए किसानों के हित में नहीं है कृषि बिल वापस ले सरकार काला कानून इस दौरान दिनेश पाल,राम कोरी,होसा रैदास,संदीप लोधी, सलमान,विशंभर रावत दो दर्जन से अधिक ग्रामीण किसान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.