
एडीजी जोन लखनऊ एस बी शिरडकर को मिला प्रमोशन, पुलिस महानिदेशक बने।
S B SHIRODKAR (IAS)PROMOTED, DG:आई पी एस एडीजी जोन लखनऊ एसबी शिरडकर को पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है। वह 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। राज्यपाल ने उनके प्रमोशन को मंजूरी दे दी।
22 पी पी एस कैडर को मिलेगा आई पी एस कैडर में होंगे प्रोन्नत।
उत्तर प्रदेश पुलिस के 22 पीपीएस अधिकारी जल्द आईपीएस काडर में प्रोन्नत हो जाएंगे। गृह विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार करके संघ लोक सेवा आयोग भेज दिया है। इसका परीक्षण करने के बाद आयोग द्वारा विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाए गए अधिकारियों के प्रस्ताव को हरी झंडी दी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक आयोग को भेजे गए प्रस्ताव में 1996, 1997 और 1998 बैच के अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनकी सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष से अधिक का समय बचा हुआ है। वहीं जिन अधिकारियों के खिलाफ जांचें लंबित हैं, उनका लिफाफा बंद रखा जाएगा।
ये पदोन्नति वर्ष 2024 में उत्पन्न आईपीएस अफसरों की रिक्तियों के सापेक्ष की जानी हैं। बता दें कि बीते वर्ष 24 पीपीएस अफसरों को आईपीएस कैडर में प्रोन्नत करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें से 22 अफसरों को पदोन्नति प्रदान की गई थी।