diwali horizontal

एडवोकेट नाज़िया बनी लोहिया वाहिनी की जिला सचिव

0 153

सहारनपुर : लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कमेटी का विस्तार करते हुए एडवोकेट नाजिया को जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव नियुक्त किया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष अर्जुन पंडित द्वारा नियुक्ति पत्र देकर बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिला सचिव शीबा सिद्धकी ने नवनियुक्त जिला सचिव एडवोकेट नाज़िया का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है और सबसे ज्यादा अगर किसी पार्टी में सम्मान मिलने का काम होता है तो वह समाजवादी पार्टी है।कार्यक्रम में मोहित त्यागी ,नितिन गौतम, शीबा, नाज़िया एडवोकेट, मुस्कान, मंतशा, आइशा खान, सुप्रिया, इलमा , उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.