diwali horizontal

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने औषधि आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

0 126

सहारनपुर : फार्मासिस्ट को ड्रग लाइसेंस बनवाने अथवा रिन्यूअल कराने के में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाए इस मांग के साथ आज यहां अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विपिन भोला तथा संगठन के जिलाध्यक्ष अमर हक राणा ने औषधि आयुक्त वीरेंद्र कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान फार्मासिस्ट लोगों को आने वाली विभिन्न समस्याओं से अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने औषधि आयुक्त वीरेंद्र कुमार से विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा समस्याओं के निराकरण के लिए एक लिखित ज्ञापन भी दिया। जिलाध्यक्ष अमर हक राणा ने बताया कि एलडीए महोदय से बहुत खुशनुमा माहौल में वार्ता संपन्न हुई तथा उन्होंने फार्मासिस्ट लोगों की समस्त समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.