diwali horizontal

पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया शोक, फर्रूखाबाद पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

0 60

पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया शोक, फर्रूखाबाद पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ/फर्रूखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज से पूर्व सांसद रहे छोटे सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। छोटे सिंह यादव का शुक्रवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।अखिलेश यादव शनिवार को फर्रूखाबाद स्थित छोटे सिंह यादव के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने छोटे सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि वे पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के अत्यंत करीबी व संघर्षशील साथी रहे।अखिलेश यादव ने कहा कि छोटे सिंह यादव का पार्टी से रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक था। उन्होंने समाजवादी पार्टी को खड़ा करने और उसे ऊंचाइयों तक पहुंचाने में नेताजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। उन्होंने पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ पार्टी का साथ निभाया। आज उनके निधन से समाजवादी पार्टी परिवार बेहद दुखी है। अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि उनके बताए रास्ते और सिद्धांतों को और मजबूती से आगे बढ़ाएं।उन्होंने यह भी कहा कि छोटे सिंह यादव सहकारिता आंदोलन से भी गहराई से जुड़े थे और उन्होंने गांव-गांव तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया। उनका त्याग, समर्पण और समाज सेवा के क्षेत्र में किया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा। समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय की भावना को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अनुकरणीय रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.